Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

इटावा सादगी से मनाई मुलायम की 84 वीं जयंती,अखिलेश ने समाधि पर की पुष्पांजलि अर्पित,

सादगी से मनाई मुलायम की 84 वीं जयंती,अखिलेश ने समाधि पर की पुष्पांजलि अर्पित,

Spread the love

सादगी से मनाई मुलायम की 84 वीं जयंती,अखिलेश ने समाधि पर की पुष्पांजलि अर्पित,

इटावा।समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की 84वीं जयंती आज सैफई में सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी नेताजी को याद कर रहे हैं। नेताजी ने हमें समाजवाद,भाईचारा और सौहार्द का जो रास्ता दिखाया,उस पर चलकर समाजवादी आंदोलन को ऊंचाई पर ले जाने का हमें संकल्प लेना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यहां के लोगों ने नेताजी का संघर्ष देखा है। सैफई इटावा व मैनपुरी के आसपास जो विकास दिखाई दे रहा है। वह नेताजी ने किया था,नेता जी ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया,जब रक्षा मंत्री बने तब देश की रक्षा करते हुए शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया, शहीद जवानों को पूरा सम्मान दिलाया,नेताजी ने भाईचारा और सौहार्द की राजनीति और समाजवाद का रास्ता दिखाया तथा समाजवादी आंदोलन को खड़ा किया। जिन आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों से जीवन भर संघर्ष किया उन पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे। उन्होंने नेताजी की जयंती के अवसर पर सभी का धन्यवाद किया।
इससे पूर्व अखिलेश यादव ने नेताजी की समाधिस्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। नेताजी की याद में शांति पाठ,हवन पूजन व संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि नेताजी हर कार्यकर्ता के मन में हैं, नेताजी देश के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष नेता थे। उन्होंने जो रास्ता दिखाया,उसी रास्ते पर समाजवादी पार्टी और हम लोग चलेंगे। नेताजी जिस रास्ते पर पार्टी को ले जाना चाहते थे,उसी रास्ते पर चलकर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी को देश में आगे बढ़ायेंगे।श्री नंद

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com