फिरोजाबाद अभिवप कार्यकर्ताओ ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
अभिवप कार्यकर्ताओ ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद: अभिवप कार्यकर्ताओ ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी आशीष तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें कहा है कि शिकोहाबाद कोतवाली मैं तैनात सिपाही भूरी सिंह द्वारा अवैध रूप से अभाविप कार्यकर्ता को हिरासत में लेकर थाने में बिठाकर अभद्रता की गई है। साथ ही उसे झूठे मुकदमें फांसने का आरोप लगाया है।
एबीवीपी के विभाग सह संयोजक हरिओम शुक्ला ने कहा कि सोमवार को विद्यार्थी परिषद के पूर्व एसएफडी प्रमुख गौरव यादव को सिपाही भूरी सिंह द्वारा फोन के माध्यम से स्टेट बैंक पर बुलाकर, बिना मुकदमे के थाने में बिठाया गया और उनके साथ अभद्रता की। साथ ही कहा कि तुझे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दूंगा। मंगलवार को अभविप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी आशीष तिवारी को घटना को लेकर अवगत कराया गया। एसएसपी ने राजपत्र अधिकारी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र शर्मा, प्रदेश सह मंत्री रजत जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया, गौरव यादव, आकाश, हरिओम शाक्य, नगर मंत्री अंकित धनकर, महानगर सदस्यता प्रमुख आदर्श भारद्वाज, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


