सहरसा बिहार बेख़ौफ़ अपराधियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2.5 लाख रुपया लेकर हुआ फरार
बेख़ौफ़ अपराधियों ने मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2.5 लाख रुपया लेकर हुआ फरार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में बेख़ौफ़ उच्चके ने मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2.5लाख रुपया लेकर फरार हो गया।पीड़ित सदर थाने में अवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार।घटना सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के सामने चाय दुकान के पास की बताई जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छान बिन में जुट गई है।
वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित सुभाष कुमार राम ने बताया कि आज शक्रवार को सेंट्रल बैंक से 3 लाख कैश का निकाशी किय थे जिसमें से 2.5लाख रुपया डिक्की में रखकर शेष 50 हजार नगद किसी दूसरे आदमी को देने गए।उसी दौरान जब लौटकर आये तो देखे मेरे बाइक का डिक्की खुला हुआ था।तब पता चला कि अज्ञात उच्चकों के द्वारा डिक्की में रखा 2.5 लाख रुपया लेकर फरार हो गया।उसके बाद इस चोरी की घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन दिए है।उन्होंने ये भी बताया कि भतीजी की शादी के लिए बचत किया हुआ रकम था।जो आज निकाले थे और उच्चकों के द्वारा डिक्की तोड़कर 2.5 लाख रुपया लेकर फरार हो गया।
वहीं ऐएसआयी धन बिहारी मिश्रा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक स्थित चाय दुकान के पास से डिक्की से कोई अज्ञात लोग रुपया निकाल लिया है जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है।जांच की जा रही है।
Subscribe to my channel
