चित्रकूट मानिकपुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मीटिंग संपन्न
मानिकपुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मीटिंग संपन्न

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

मानिकपुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मीटिंग संपन्न
चित्रकूट जनपद की तहसील मानिकपुर अंतर्गत बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत सरैया ग्रामसभा में कुल 8 आंगनवाड़ी केंद्र है जिसमें 4 फुल केंद्र एवम 3 मिनी केंद्र चलते है। वर्तमान में सरैया ग्रामसभा में 0 से 5 साल के कुल 760 बच्चे , गर्भवती महिलाएं 49, धात्री महिलाएं 56 है जिनको विभागीय सेवाएं प्रदान की जा रही है।साथ ही 5 सैम बच्चे एवम 35 मैम बच्चे है जिनका एनआरसी एवम सीएचसी के माध्यम से उपचार कराया जा रहा है। साथ ही आज 16 नवंबर को जन चौपाल से पूर्व सभी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के सभी बच्चों को शालापूर्व शिक्षा के अंतर्गत खेल एवम शिक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई गई।साथ ही विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवम गोदभराई जैसी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को पोषण एवम स्वाथ्य की सलाह भी दिया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी
मानिकपुर द्वारा उक्त बातें बताई गई इस मौके पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी नौनिहाल बच्चे उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


