Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पुलिस की वर्दी पहनकर रौब जमाने वाले बदमाशों की असली पुलिस से हुई मुठभेड

पुलिस की वर्दी पहनकर रौब जमाने वाले बदमाशों की असली पुलिस से हुई मुठभेड

Spread the love

फिरोजाबाद: पुलिस की वर्दी पहनकर रौब जमाने वाले बदमाशों की असली पुलिस से हुई मुठभेड

-मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में लगी गोली, पुलिस ने बदमाशों को ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती

फिरोजाबाद। नकली पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों में रौब जमाने और ठगी करने वाले बदमाशों की असली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश अपाचे पर सवार होकर टप्पेबाजी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सीओ भी बाल-बाल बच गए।

सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे करीब उन्हें सूचना मिली कि ग्रे रंग की अपाचे सवार दो टप्पेबाज किसी घटना की फिराक में बालाजी मंदिर के पास खड़े हैं। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ कमलेश कुमार ने अपनी गाड़ी से पीछा किया, जिसके बाद पुलिस को आरोंज की पुलिया के समीप पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर दी। जिससे दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने पकड़ कर मेडीकल काॅलेज के ट्रॉमा सेंटर भेज हैं। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर थाना पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित किए। बदमाशों की गोली से सीओ बाल-बाल बच गए।

इटावा और मैनपुरी जिले के हैं बदमाश

पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल हुए बदमाशों के नाम शीशपाल पुत्र भारत सिंह निवासी जोनई जसवंतनगर इटावा और विश्राम पुत्र सुल्तान सिंह निवासी दरियापुर करहल मैनपुरी हैं। पकड़े गए बदमाशों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें लूट और छिनेती के मामले शामिल हैं। पुलिस मुठभेड़ के बाद नेशनल हाईवे पर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, राहगीर घटनास्थल को देखने के लिए उ

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com