सहरसा बिहार गेहूं की बीज नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
गेहूं की बीज नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत जीरोमाईल – पतरघट मुख्य मार्ग स्थित पूला घाट के पास एक बीज विक्रेता दुकान पर मंगलवार को अनुदानित मूल्य वाली गेहूँ की बीज को लेकर सैकड़ों किसानों की भीड़ लगी रही। किसानों की भीड़ ने घंटो सड़क जाम कर दिया। सड़क पर छोटी बड़ी वाहनों की कतार लग गई। पैदल चल रहे लोगों को भी आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर सौरबाजार पुलिस ने सदर बल के साथ पहुंच कर किसानों को समझा बुझा कर लाईन में लगाने की प्रयास में लगा था लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे। दर्जनों किसानों ने अनुदानित गेहूँ बीज विक्रेता के मुंशी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हम लोग सुबह से भूखे प्यासे लाईन में लगा हूं लेकिन मुंशी के द्वारा बिचोलियां के मार्फत सरकारी मूल्य से ज्यादा राशि लेकर गेहूँ का बीज दे दिया जाता है। अनुदानित गेहूँ की बीज वितरण की जांच करने पहुंचे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह व प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडे को दर्जनों किसानों ने घेर लिया और अनुदानित गेहूं बीज विक्रेता के मुंशी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए
कहा है कि एक तो सरकारी मूल्य से एक सौ से दौ सौ रुपैया ज्यादा लेकर गेहूँ की बीज दिया करते हैं उसमें भी बिचोलियां के मार्फत लेकिन अधिकारी भी किसी प्रकार की एक्शन नहीं लिया। कई किसान मायूस होकर अपने घर चला गया। दर्जनों किसानों का सरकार एवं वरीय कृषि पदाधिकारी से कहना है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक बीज विक्रेता को अनुदानित गेहूँ का बीज उपलब्ध कराया जाए ताकि किसान को परेशानी नहीं हो। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडे ने कहा कि पांच सौ बोरी गेहूँ बीज उपलब्ध कराया गया था। आगे अधिकारी बात करते हैं सभी किसानों को पंचायत में ही गेहूँ का बीज उपलब्ध कराने प्रयास करुंगा।
Subscribe to my channel



