सहरसा बिहार तेज रफ्तार का कहर। ई रिक्शा चालक बाईक में मारी ठोकर।बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी जांच में
तेज रफ्तार का कहर। ई रिक्शा चालक बाईक में मारी ठोकर।बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी जांच में

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में बीते रविवार को देर रात ई रिक्शा चालक ने एक बाईक सवार को मारी ठोकर।ठोकर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में जख्मी बाइक सवार को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी का इलाजरत है।घटना सदर थानां क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास की बताई जा रही है।
जानकारी हो कि जख्मी बाइक सवार का नाम आनन्द झा है जो सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक का रहने वाला बताया जा रहा है।जख्मी बाइक सवार पेशे से डी डी न्यूज़ के पत्रकार भी है।कल बीते रविवार देर रात को अपने घर कोशी चौक से नया बाजार जा रहा था।उसी दौरान तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने बाइक में ठोकर मार दिया।जिससे गंभीर रूप से पत्रकार आनन्द झा जख्मी हो गया।आनन फानन में जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां जख्मी इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोग अमन कुमार ने बताया कि ये डी डी न्यूज़ के पत्रकार आनन्द झा है।ये अपने निजी काम से अपने घर से नया बाजार जा रहे थे।उसी दौरान केंद्रीय विद्यालय के समीप तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी।जिसमें ये बुरी तरह से जख्मी हो गया।जानकारी मिलते ही हमलोग तुरत जख्मी को सदर अस्पताल लाये जहाँ जख्मी का इलाज चल रहा है।
*BYTE :-* स्थानीय लोग अमन कुमार।
Subscribe to my channel


