आगरा कस्बे के लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताते टीएसआई राणा प्रताप चौहान
कस्बे के लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताते टीएसआई राणा प्रताप चौहान

कस्बे के लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताते टीएसआई राणा प्रताप चौहान
आगरा/बरहन। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवंबर के माह में यातायात महा अभियान के रूप में मनाए जाने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार यातायात माह के रूप में जगह-जगह मनाया गया। यातायात महा अभियान 2022 के अंतर्गत यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर आम जनमानस वाहन चालकों छात्र-छात्राओं को उप निरीक्षक यातायात राणा प्रताप चौहान द्वारा निर्देशित किया गया तो वही यातायात नियम सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। उप निरीक्षक राणा प्रताप चौहान ने बताया यातायात माह के दौरान आम जनमानस को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए बैनर होर्डिंग लगाकर पंपलेट नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को जागरूक करने के लिए एत्मादपुर तहसील सर्किल बरहन के मुख्य बाजार व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और जॉन मिल्टन स्कूल में यातायात नियमों सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए आम जनमानस छात्र छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



