सहरसा बिहार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मेले का विधिवत उदघाटन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मेले का विधिवत उदघाटन

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
स्लग- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मेले का विधिवत उदघाटन
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेला का मंगलवार की देर रात्रि को एमएलसी अजय कुमार सिंह एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर सर्व प्रथम उनके आगमन के साथ मेला समिति के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एमएलसी ने कहा कि बैजनाथपुर का मेला ऐतिहासिक मेला हैं जो विगत कई वर्षो से अधिक समय से लगता है। इस मेला को व्यापक बनाने के लिए मैं सदन तक प्रयास करुंगा। कोरोना महामारी के चलते दो वर्षो से मेला नहीं लग रहा था। मेले की परंपरा समाज में आनंद और एकता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। मेला लोगों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से लगे आ रहे इस मेला का ऐतिहासिक बहुत पुराना है। मेला से समाज में आपसी भाईचारा के साथ साथ लोगों के मन ईश्वर के प्रति श्रद्धा उत्पन्न होती है। मेला कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच अरुण कुमार की अध्यक्षता एवं उमेश यादव के संचालन चले सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मेला कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मेला को आगे बढ़ाने में जो भी प्रयास होगा किया जाएगा। हालांकि उद्घाटन समारोह समाप्त होने के बाद भारत सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई साथ ही एक निजी विद्यालय के बच्चों द्वारा भी एक से बढ़कर एक कला प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राजद नेता डॉ गौतम कृष्ण, युवा राजद जिला अध्यक्ष भारत यादव, अजीत कुमार यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, गजेंद्र यादव उर्फ बीडीओ, सीपीआई के नेता संतोष कुमार, संजय रजक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



