सहरसा बिहार हत्या कांड में शामिल तीन अपराधी चढा पुलिस के हत्थे
हत्या कांड में शामिल तीन अपराधी चढा पुलिस के हत्थे

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में हत्या कांड में शामिल तीन अपराधी चढा पुलिस के हत्थे। तीनो अपराधी के पास से पुलिस ने 2 चाकू भी किया बरामद। आज सोमवार को एसपी लिपि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
जानकारी हो कि बीते 20/10/22 को सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव की पंचर वाली दुकान में ही गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र के द्वारा थानां में लिखित के तौर पर आवेदन भी दिया गया था। उसी आवेदन के आलोक में सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और उसी टीम के द्वारा तकनीकी पद्धति के द्वारा अनुसंधान किया गया।अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया जिसमें घटना के रात मोहम्मद शाहरुख घूमते नजर आ रहे हैं। सदर थाना की पुलिस के द्वारा आसपास रहने वाले लोगों से पता किया तो शाहरुख के बारे में पता चला कि ये नशा बाज लड़का है। उसके बाद पुलिस के द्वारा उक्त लड़के को पूछताछ के लिए थाना लाया जहां पूछताछ के दौरान स्वीकार किया और अपने दो साथी का नाम भी बतलाया जो उनके साथ घटना में शामिल था।
इस घटना का उद्भेदन करते हुए एसपी लिपि सिंह ने आज सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 20 /10/22 को मीर टोला निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के लिए यह एक चैलेंज केश बना हुआ था।सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया टेक्निकल अनुसंधान किया गया। इस अनुसंधान में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मोहम्मद शाहरुख,मोहम्मद जाबेद ,मोहम्मद इमरान चोरी के उद्देश्य से घूम रहे थे जिसको लक्ष्मी प्रसाद यादव ने देख लिया था। उसी को लेकर उक्त तीनों अपराधी ने लक्ष्मी प्रसाद यादव की उसके पंचर वाली दुकान मियां घुस कर गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया।
Subscribe to my channel



