Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद परिषदीय विद्यालयों में इस समय स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण जोर शोर से प्रदान किया जा रहा है

परिषदीय विद्यालयों में इस समय स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण जोर शोर से प्रदान किया जा रहा है

Spread the love

जहां पर परिषदीय विद्यालयों में इस समय स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण जोर शोर से प्रदान किया जा रहा है इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय टूंडला में विद्यालय के बच्चों को स्काउट मास्टर रणजीत सिंह ने स्काउट एवं गाइड के विषय में बच्चों को संपूर्ण जानकारी प्रदान की।
रणजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए स्काउट एवं गाइड की महती आवश्यकता है क्योंकि आज के समय में हर व्यक्ति व्यस्त है और कोई भी किसी की परेशानी उसकी दुख और समस्या को नहीं सुनना चाहता स्काउट और गाइड ही समाज सेवा, मरीजों की सेवा और देश सेवा करने के लिए तत्पर है उन्होंने आगे बताया स्काउटिंग का प्रारंभ 1907 में ब्राउनसी दीप लंदन में अंग्रेज बच्चों का पहला शिविर लगाया गया स्काउट एवं गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल थे जो कि सेना के एक बहुत बड़े अधिकारी थे स्काउटिंग के प्रमुख कार्य जैसे संदेश भेजना, गुप्तचर का कार्य करना, घायलों की देखभाल करना, उनकी मरहम पट्टी करना आदि ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसके साथ ही श्री सिंह ने बच्चों को स्काउट ताली, स्वागत ताली, सेल्यूट करना, परेड कराना, बीपी के व्यायाम के विषय में जानकारी प्रदान की इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रियंका सिडाना, नीरज कुमार, पवन कुमार, अनुपम सिंह विपिन कुमार, सोनू कुमार, अंजली सिंह आदि उपस्थित रहे देखिए एक रिपोर्ट जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com