Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद बच्चों को संबोधित करती किड्स काॅनर्र स्कूल की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर साथ में प्रशासक डा. मयंक भटनागर

बच्चों को संबोधित करती किड्स काॅनर्र स्कूल की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर साथ में प्रशासक डा. मयंक भटनागर

Spread the love

 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सै. स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रशिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को टेन्ट पिचिंग के द्वारा तत्काल तम्बू निर्माण, क्राफ्ट एवं अन्य प्रकार के कार्यों को बनाना सिखाया।
प्रशिक्षक सत्यवीर सिंह, नंदलाल एवं विकास बाबू भारती ने त्रिदिवसीय स्काउट गाइड कैम्प में छात्र-छात्राओं को आत्मसुरक्षा, आत्म सम्मान, विषम परिस्थिति, प्राथमिक चिकित्सा, बम्बू बनाना, ड्रिल परेड, अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के अंतिम दिन उन सभी गतिविधियों का छात्र-छात्राओं की टोली बनाकर सभी गतिविधियों का प्रशिक्षण वास्तविक स्वरूप में दिखाया। सभी बच्चों में नई स्फूर्ति, संचार के साथ देश भक्ति, मातृशक्ति एवं मानवता का भाव देखने को मिला। बच्चों के अंदर लगन देखकर सभी ने उनके कार्यो की सराहना की। स्काउट में इंग्लिश टीम प्रथम व बेम्पर टीम द्वितीय रही और गाइड्स में फ्यूचर टीम प्रथम, कृष्णाकुंज टीम द्वितीय एवं विनम्रता टीम तृतीय रही। प्रधानाचार्य रुपाली भटनागर ने विजयी टीमों को मैडल देकर पुरुस्कृत किया। तथा अन्य सभी टीमों को सम्मान देकर कार्य की सराहना की। प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। सीईओ विख्यात भटनागर ने छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षकों की सहारना करते हुए सभी को धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com