Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद धूमधाम के साथ निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

धूमधाम के साथ निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला। महर्षि वाल्मीकि जयंती बाल्मीकि समाज कल्याण संघ द्वारा बड़े धूमधाम एवं बैंड बाजे के साथ निकाली गई, दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर रविवार को नगर में महर्षि बाल्मीकि की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक टूंडला ने आरती उतारकर एवं फीता काटकर किया गया। इस दौरान शोभायात्रा सब्जी मंडी से प्रारंभ हुई जो भारत माता चौक, जीजीआईसी कालेज, डा. घोष कोठी, बिहारी विलास, थाना कोतवाली, बलदेव रोड, दीपा चौराह होते हुए महर्षि बाल्मीकि आश्रम पर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।इस मौके पर मेला कमेटी के संयोजक मुकेश बौहरे, अध्यक्ष लोहरन सिंह, कोषाध्यक्ष गोलू चौहान, महासचिव रौनक मेवाती, महामंत्री विद्याराम बाल्मीकि, अध्यक्ष बसंत लोहिया, बसंत खरे, शेखर चौहान, जेपी, रमन बाल्मिक, संजीव उर्फ सोनू बाल्मीकि सपा, कोमल बाल्मीकि, सुजीत भारती, राजकुमार बोहरे, बल्ले, ज्वाला प्रसाद, नौरंगीलाल, बाबूलाल एमएलए, सूरज मेवाती, संजीव मेवाती, संजय मेवाती, अनुराग मेवाती, कोमल बाल्मीकि, शैलेन्द्र बाल्मीकि, वृंदावन लाल गुप्ता, राहुल चक, रूपेश शुक्ला, दीपक चौधरी, आशू चक, सचिन चक आदि
के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइफ से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com