सहरसा बिहार मामूली सी बातों को लेकर 1 बालक को पीट – पीट कर जख्मी कर दिया, सीएचसी। सौरबाजार में इलाजरत
मामूली सी बातों को लेकर 1 बालक को पीट - पीट कर जख्मी कर दिया, सीएचसी। सौरबाजार में इलाजरत

रिर्पोट-: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर-: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत चन्दौर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 निवासी संतोष कुमार यादव के करीब 7 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार को वार्ड नंबर 2 निवासी रामकुमार यादव उर्फ कारी यादव सहित परिवार के लोगों ने पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी बालक का इलाज सीएचसी सौरबाजार में चल रहा है। पीड़ित जख्मी बालक के पिता संतोष कुमार यादव ने बताया कि मामूली सी बातों को लेकर हमारे पुत्र सुधांशु कुमार को बुधवार की देर संध्या को पड़ोसी रामकुमार यादव उर्फ कारी यादव ने दरवाजे पर से बुलाकर अपने घर ले गया जहां हाथ पैर बांधकर पुष्ट पिटाई किया गया। पिटाई के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि रामकुमार यादव ने तो पर भी पिटाई करते रहे। कुछ लोगों ने जोर जबरदस्ती जख्मी बालक को उनके चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया गया। जबकि पीड़ित परिवार के द्वारा गुरुवार की सवेरे एक पंचायत भी बुलाई गई लेकिन उस पंचायत में किसी प्रकार की अमल नहीं की गई। समाचार लिखे जाने तक सौर बाजार थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।
Subscribe to my channel



