सहरसा बिहार सहरसा प्रधान डाकघर में तैनात सुरक्षा गार्ड और अभिकर्ता के बीच हुई झड़प मारपीट पर उतारू हुए दोनों लोग जमकर हुआ बवाल
सहरसा प्रधान डाकघर में तैनात सुरक्षा गार्ड और अभिकर्ता के बीच हुई झड़प मारपीट पर उतारू हुए दोनों लोग जमकर हुआ बवाल

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* इस वक्त की एक बड़ी खबर सहरसा से निकल कर सामने आ रही है जहां प्रधान डाकघर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है जब प्रधान डाकघर में तैनात सुरक्षा गार्ड और प्रधान डाकघर के अभिकर्ता के बीच झड़प हो गई दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसके बाद लोग वहां पर इकट्ठे हो गए जानकारी अनुसार प्रधान डाकघर के अभिकर्ता विमल गुप्ता फिक्स डिपाजिट की प्रक्रिया कहां तक पहुंची उसे देखने के लिए प्रधान डाकघर आए हुए थे लेकिन जैसे ही वे प्रधान डाकघर के अंदर प्रवेश करते तभी वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया फिर क्या था दोनों के बीच जमकर बहस हुई और हाथापाई पर दोनों उतारू हो गए अभिकर्ता विमल गुप्ता ने बताया है कि सुरक्षा गार्ड के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और अंदर जाने से रोका गया है वह प्रतिदिन प्रधान डाकघर में आते हैं जहां फिक्स डिपाजिट का हिसाब के साथ-साथ अन्य काम के लिए भी वे प्रतिदिन प्रधान डाकघर आते हैं ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना कहीं ना कहीं प्रधान डाकघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना वही इस मामले को लेकर प्रधान डाकघर में तैनात सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया है कि प्रधान डाकघर में भीड़ होने के कारण वह पहचान नहीं सका और एक-एक कर अंदर जाने को कहा गया जिसके बाद वे आगबबूला हो गए और हाथापाई पर उतारू हो गए ।
*BYTE :-* अभिकर्ता प्रधान डाकघर विमल गुप्ता
*BYTE :-* सुरक्षा गार्ड संजय कुमार।
Subscribe to my channel


