Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद नगर में एसपी सिटी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
नगर में एसपी सिटी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

टूंडला: नगर में एसपी सिटी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
टूंडला। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व नगर में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाने से शुरू हुआ। जो कि दीपा चैराहा, एमजी रोड, टेलमिल रोड होते हुए सुभाष चैराहे पहुंचा। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी करवा चैथ, दीपावली त्यौहार को लेकर बाजार में काफी भीड़भाड हो रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य फ्लैग मार्च किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी टूंडला हरिमोहन सिंह, थानाध्यक्ष टूंडला राजेश कुमार पांडे के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



