बांदा विजयदशमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
विजयदशमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा,आज विजयादशमी के पावन अवसर पर दिनांक 04/10/2022 दिन मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद जिला बाँदा के तत्वावधान में बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जिला बांदा द्वारा रामलीला मैदान प्रांगण (महेश्वरी देवी मंदिर चौक) में सामूहिक भव्य परम्परागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
इस भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आरम्भ विश्व हिन्दू परिषद के प्रमुख आचार्यों द्वारा विधिवत मंगलाचरण स्वास्तिवाचन करते हुए सभी अस्त्र शस्त्रो का पंचोपचार पूजन विधि से सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को शस्त्र पूजन सम्पन्न कराया गया।
विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी जी द्वारा सभी को संबोधित किया गया,
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जी के द्वारा सनातन धर्म और संस्कृति के पौराणिक आख्यानों का उल्लेख करते हुए सभी को शास्त्र और शस्त्र में पारंगत होने का आवाहन किया,उन्होंने वर्तमान समय स्थिति और परिस्थितियों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को अपने संयम नियमों का पालन करते हुए आत्मरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु शस्त्र पूजन एवं धारण करने हेतु आमंत्रित किया।
कहा जाता है कि प्राचीन समय में क्षत्रिय पूरे साल दशहरा का इंतजार करते थे और शारदीय नवरात्रि के बाद वाली दशमी को वह शस्त्र पूजन कर युद्ध लड़ने के लिए रण भूमि में जाते थे। कहा जाता है कि दशहरा पर शुरु हुए युद्ध ने हमेशा सत्य की विजय कराई है। यही वजह है कि शस्त्र पूजा की परंपरा आज भी चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इससे हमारे जीवन में भी सत्य के प्रकाश की लौ जलती है।
इसलिए होती है शस्त्र पूजा
दशहरे पर भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा ने भी महिषासुर को परास्त कर देवताओं और धरती पर रहने वाले लोगों को उसके आतंक से मुक्त किया था। हम सभी यह जानते हैं कि दशहरे के दिन हमारे भगवान ने बुराई का नाश कर सत्य की विजय का प्रमाण दिया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्राचीन समय में क्षत्रियों ने अपने युद्ध लड़ने की तिथि दशहरा सुनिश्चित की। उन्हें यह यकीन था कि दशहरे पर शुरु हुआ युद्ध सत्य की विजय जरुर कराएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग मातृशक्ति संयोजिका सुबोधिनी भटनागर जी,विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी करुणा रैकवार जी, विभाग गौरक्षा राजकिशोर तिवारी, विभाग मठ मंदिर प्रमुख श्री शान्तनु जी, जिला संरक्षक डॉ सुरेन्द्र भटनागर जी,जिलाअध्यक्ष चन्द्र मोहन बेदी जी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी जी, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेखा भटनागर, जिला संगठन मंत्री श्री विवेक जी, जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन,जिला सहमंत्री रामप्रताप सोनी, जिला धर्म प्रसार श्री विमल जी,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश चौरसिया जी,नगर मंत्री मनीष मंगल जी,बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पाण्डेय,जिला सह संयोजक देवराज राजपूत जी,विश्राम कुमार धुरिया जी,प्रमुख समाज सेवी श्याम मोहन धुरिया जी,नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी,अरविंद गुप्ता, महावीर कुशवाहा,सचिन सोनकर,सूरज विश्वकर्मा सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


