सहरसा बिहार ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ की गई मारपीट और लूटपाट। चार-पांच लाख लूटने का आरोप लगा कर किया गया सराही रोड आधे घंटे तक जाम
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ की गई मारपीट और लूटपाट। चार-पांच लाख लूटने का आरोप लगा कर किया गया सराही रोड आधे घंटे तक जाम

रिपोर्ट विकास कुमार
*एंकर :-* बुधवार की दोपहर सदर थाना के सराही , वार्ड नम्बर – 9 स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।जिसके दौरान 4 से 5 लाख रुपए लूट लेने का आरोप लगाया गया। पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार साह ने बताया कि पड़ोस के पासवान टोला निवासी 4-5 युवक सीएसपी केंद्र पर पैसा निकालने के बहाने से पहुंचे। लेकिन वे लोग पैसा नहीं निकाल कर बल्कि उनके साथ मारपीट और जबरदस्ती लूट-पाट की करने लगे। उनके द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई। इस दौरान उनका भांजा अंकित बचाव के लिए पहुंचा। तो अपराधियों ने हथियार से उनके सिर पर मार कर घायल कर दिया।
उनके साथ हुई मारपीट और 4 – 5 लाख रुपए लूट लेने की सूचना पर आसपास के लोग जूटे। जिसके बाद टायर जलाकर सराही रिफ्यूजी कॉलोनी सड़क को लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया गया। जिसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सुबह में पड़ोस के युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला शांत हो गया था। फिर दोपहर में युवकों से दुबारा मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस को भेजा गया था। लूट की वारदात नहीं हुई है।
*BYTE :-* मुकेश कुमार साह CSP संचालक।
*BYTE :-* पीड़ित।
Subscribe to my channel

