सहरसा बिहार सांप काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम
सांप काटने से एक व्यक्ति की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम

विकास कुमार रिपोर्ट
*एंकर :-* सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां अंतर्गत मुबारकपुर गांव में घास काटने के दौरान आज रविवार को एक व्यक्ति को विषैला सांप काट लिया। लेकिन उस व्यक्ति को पता नहीं चला। जब घर पहुंचा तब पता चला जो सांप काट लिया है। उसके बाद आनन फानन में परिवार वालों ने उक्त व्यक्ति को नजदीक के पीएचसी सालखुआ ले गया। जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल सहरसा पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक का नाम सुलो राम है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के मुबारकपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के भतीजे ने कहा कि मेरा चाचा घास काटने गया था जब घर वापिस आया तो उसको पता नहीं चला जो साँप काटा है। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो हमलोग सालखुआ पीएचसी ले गए। जहां डॉ ने कहा जो साँप नहीं काटा है। हल्का फलका दवाई देकर रेफर कर दिया सदर अस्पताल सहरसा। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। उन्होंने ये भी कहा कि अभी हमलोग शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।
Subscribe to my channel



