Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा बेखौफ बदमाशो द्वारा शर्राफा दुकानदार को लूटने का किया गया नाकाम प्रयास

बेखौफ बदमाशो द्वारा शर्राफा दुकानदार को लूटने का किया गया नाकाम प्रयास

Spread the love

बांदा

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

पूरा मामला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर गेट पर आदर्श आभूषण केंद्र का है।जहाँ सराफा दुकान लूटने की नियत से तीन बाइक सवार बदमाशो ने धावा बोला।
आदर्श आभूषण केंद्र के मालिकआलोक कुमार सोनी अपनी बेटी के साथ दुकान पर बैठे थे ।
तभी काले रंग की शाइन गाड़ी से तीन लोग उतर कर दुकान के अंदर दाखिल होते ही मौजूद दुकानदार ने उनके इरादो को भांपते हुए बडी तेजी उठ कर उन्हे धक्का दिया।
दुकान मालिक की बेटी ने बताया कि तीनो बदमाश कट्टा लिए थे उनके द्वारा दो फायर भी किए गए मगर दोनों फायर मिस हो जाने से तीनो लोग भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही एस पी अभिनंदन अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा,सी ओ सिटी, शहर कोतवाल के साथ भारी पुलिस फोर्स ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सी सी टी वी की मदद से बदमाशो को तलाशने का काम शुरू किया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com