सहरसा बिहार रेलवे के सिग्नल मैन पर पड़ोस की महिला ने बलात्कार करने का लगाया आरोप, फोटो वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने का भी लगाया आरोप
रेलवे के सिग्नल मैन पर पड़ोस की महिला ने बलात्कार करने का लगाया आरोप, फोटो वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने का भी लगाया आरोप

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सदर थाना क्षेत्र के रुपनगरा वार्ड 40 निवासी महिला के साथ बलात्कार करने एवं उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी और धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर सिग्नल मैन (इएसएम) के पद पर नियुक्त मो मुस्ताक आलम की गिरफ्तारी हुई हैं। उन्हें महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।पीड़ित महिला ने आरोपी पर नशा खिलाकर बेहोश करने के बाद बलात्कार कर अश्लील फोटो और वीडियो खींच कर वायरल करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उक्त मामला बीते 5 अगस्त का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि 5 अगस्त की शाम वे तिवारी टोला चौक स्थित एटीएम से रुपए निकालने के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी उनके ही घर के सामने रहने वाला पडोसी स्व मो मजीद का पुत्र मो मुस्ताक वहां पहुंचा। वे धमहरा रेलवे स्टेशन में सिग्नल मैन (इएसएम) के पद पर कार्यरत हैं। वे अचानक उनके पास आए और बोले कि उन्हें भी रूपए निकालना है। ऐसे में उन्होंने उनका भी रुपया निकाल देने का भरोसा दिया। ऐसे में वे उन्हें लाइन से निकाल कर खुद खड़े हो गए। उनकी बात पर विश्वास कर अपना एटीएम कार्ड दे दिया। करीब 10 मिनट बाद वे एटीएम से बाहर आए। फिर बोले अकेली हो बुलेट पर बैठो , घर पहुंचा कर तुम्हारा रुपए दे देंगे। वे उनके बुलेट पर बैठ गई। जिसके बाद उन्हें तिवारी चौक से 200 मीटर दक्षिण सहरसा बस्ती स्थित वेल्डिंग दुकान के पास पहुंचे। जहां उन्हें रूकने को बोलकर बगल के घर में चले गए। फिर कुछ देर के बाद मुस्ताक दो अज्ञात लड़के के साथ आए। उन्होंने बताया कि जिससे मिलने आए थे। वह बाजार गया है। उसका फोन बंद है। वह 10 मिनट में आ जाएगा। अंधेरा हो गया है। चलो उसी के घर में बैठते हैं। थोड़ी देर बाद मुस्ताक ने उन्हें एक चॉकलेट खाने को दिया। जिसके बाद वे बेहोश हो गई। पीड़ित ने आगे बताया कि फिर मुस्ताक ने बलात्कार कर विडियो बना कर वायरल कर दिया है। अब उन्हें सजा मिलनी चाहिए। महिला थाना अध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मो मुस्ताक आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पिडिता का चिकित्सा परीक्षण करा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वही आरोपी युवक के पक्ष में सुबह से ही सदर थाना में उनके दर्जनों महिला पुरुष परिजन की भीड़ जमा थी। सभी आरोपी युवक को बेकसूर बता रहे थे। कुछ लोग पिडिता के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव भी बनाते हुए दिख रहे थे। साथ ही कुछ लोग आरोपी के सरकारी नौकरी की दुहाई देकर मुकदमा वापस लेने के लिए पिडिता के परिजनों का चिरौरी करते नजर आ रहे थे। वे लोग मामला को गांव में पंचायत के माध्यम से सलटा देने का भरोसा दे रहे थे। लेकिन महिला टस से मस नहीं हो रही थी। आखिरकार महिला थाना में उन्होंने शिकायत दर्ज करा दिया। बता दें कि आरोपी युवक बीते दो दिनों से रेलवे की अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। वे वर्ष 2022 में ही धमहरा घाट रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए थे।
*BYTE :-* मुस्ताक आलम आरोपी युवक।
*BYTE :-* पीड़ित महिला।
Subscribe to my channel



