Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पारसनाथ मंदिर में बह रही जैन धर्म की भक्ति की धारा

पारसनाथ मंदिर में बह रही जैन धर्म की भक्ति की धारा

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

पारसनाथ मंदिर में बह रही जैन धर्म की भक्ति की धारा, आचार्य श्री 108 निर्भय सागर के शिष्य मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज और मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर जी का चातुर्मास बड़े भाव विभोर तरीके से हो रहा है सुबह प्रवचन के अवसर पर मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि किसी भी जीव की जान बचाना सबसे बड़ा धर्म है चाहे एक जीवी हो या परजीवी सभी जीवो के प्रति दया के भाव रखो जब आप किसी जीव पार दया भाव करता हो तो तुम्हे अतरात्मा से शांति महसूस होगी , कोई भी जीव अगर रास्ते में तड़पता हुआ मिल जाए तो उसका इलाज करके नमोकर मंत्र जरूर उसके कानों में सुनाएं जिसके उसकी ब्रत्ती सुधर सके, अगर धन है आप पर तो किसी गरीब पर उपकार करो जिससे तुम्हे अनेक दुआए अर्जित होगी जो अनमोल होगी, पुण्य से लक्ष्मी आती है और पाप कर्म से लक्ष्मी चली जाती हैं , सुख और शांति पैसे में नहीं है किसी की मदद करने में है,
मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि साधु के 22 परिश्रय होते है और श्रावक के 2200 परिश्रय होते है अपनी आत्मा का कल्याण करना तो साधना करनी पड़ेगी तप करना पड़ेगा त्याग करना पड़ेगा स्वाध्याय करना पड़ेगा, तब आत्मा का उद्धार होगा जब तक तुम विषय कशायो को नहीं छोड़ोगे तब तक तुम्हारा उद्धार नहीं हो सकता है, इसलिए बाहरी चीजों के परिग्रह कम करके अपना कल्याण करो धन की तीन दशा होती है, दान ,धर्म और नाश, ध्यान रखना कि परिग्रह अवगुण है और अपरिग्रह गुण, सब व्यक्ति अन्याय कर सकते है भगवान की अदालत में सिर्फ और सिर्फ न्याय होता है, गुरु वकील का काम करते है और अरिहंत परमेष्टि जज का काम करते है , पांच पापो को छोड़ दो तो तुम्हारा हर कर्म से उद्धार हो जाएगा, जैसे शिखर की शोभा कलश से होती है वैसे ही मंदिर की शोभा साधु से होती है, विचार करना की हम अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे है जो तुमसे अच्छा वो त्रियांच जीव है,इस मौके पर ब ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, चतुर्मास कमेटी के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू, कमलेश जैन, संदीप जैन, सुभाष जैन, रविन्द्र जैन, महेश जैन, सुमन जैन गुरुजी, प्रिंस जैन,संजय जैन, सुरेन्द्र जैन भैया जी, बॉबी जैन,गोपाल, अरिहंत, गोलू, निखिल, प्रखर, नीरज जैन, टिंकू जैन, अंकित, मयंक, समस्त जैन समाज मौजूद रहीं

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com