सहरसा बिहार जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपिट, एक महिला हुआ घायल, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती
जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपिट, एक महिला हुआ घायल, घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में इनदिनों जमीनी विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जबकि जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक शनिवार को थाने में जनता दरबार लगवाकर जमीन से संबंधित समस्या को सुना जाता है और पेपर देखकर निबटारा भी किया जाता है। फिर भी जमीनी विवाद में मारपीट जैसी घटना लगातार घटित हो रही है।ये पूरा मामला जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के नवटोलिया महारस वार्ड नं 1 का है जहाँ जमीनी विवाद में एक पक्ष के अमर कुमार दूसरे पक्ष के घनश्याम सिंह,पप्पू सिंह ,हरिभजन सिंह के ऊपर आरोप लगाया कि ये तीनो लोग मिलकर महिला का सिर फोड़ कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।ये घटना बीते देर शाम का बताया जा रहा है।आनन फानन में परिजन जख्मी महिला को नजदीक के पीएचसी में भर्ती करवाया गया।जहां डॉ ने बेहतर ईलाज के लिए देर रात 4 अगस्त गुरुवार को सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया जहां महिला इलाजरत है।
*BYTE :-* अमर कुमार घायल महिला का पति।
Subscribe to my channel



