Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट शिक्षकों का निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम संपन्न रामनगर में

शिक्षकों का निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम संपन्न रामनगर में

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर ब्लाक इकाई रामनगर का त्रय वार्षिक निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनाक 05/08/2022 को बी० आए.सी. रामनगर में सम्पन्न हुआ। नामांकन 02/08/2022 को 27 पदों पर कराया गया। अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पदों पर 2-2 नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। लगभग 300 शिक्षकों की उपस्थिति में सबकी भावनाओं का सम्मान करते हुये अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश सिंह द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के कारण श्री शिवभूषण त्रिपाठी को निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार मंत्री पद पर श्री अखिलेश सिंह द्वारा महिलाओं के सम्मान में अपना नामांकन वापस लिया गया, जिससे एक मात्र प्रत्याशी श्रीमती उमा देवी को ब्लाक मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पर श्री रमाशंकर जी द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के करण श्री अरुण कुमार वर्मा जी को निर्विरोध ब्लाक कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री छोटा प्रसाद व श्री सतीश सिंह द्वारा नामांकन किया गया जिस पर श्री सतीश सिंह द्वारा नामांकन वापस ले लिया गया जिसके कारण श्री छोटा प्रसाद जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन के निर्वाचक अधिकारी श्री देव कुमार यादव व निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती आराधना सिंह की देखरेख में निर्वाचन सम्पन्न हुआ । *कार्यक्रम में शिक्षको को संबोधित करते हुएउ प्र प्रा शि संघ के जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पांडेय जी ने कहा कि- ब्लाक रामनगर के प्रा शि संघ के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संगठन का महापर्व है* *ब्लाक के सभी शिक्षक आज दिनांक 05/08/2022 को सदन में जिसे संगठन का पदाधिकारी बनायेंगे वही बनेगा ।किंतु पदाधिकारी बनने का औचित्य यह है कि विभाग में जो भी भ्रष्टाचार है उसका खुलकर विरोध करें और ब्लाक में शुचिता का वातावरण बन सके और जो शिक्षक भ्रष्टाचार की लडाई में संगठन का साथ देगा उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संगठन लेता है।*
*उधर नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष रामनगर शिवभूषण त्रिपाठी जी ने कहा कि- जब भी किसी शिक्षक को संगठन के सहयोग की आवश्यक्ता पडी उस परिस्थिति में उ प्र प्रा शि संघ ने सदैव हर संभव प्रयास करके यथोचित सहयोग किया है और वर्तमान समय पर कर भी रहा है एवम् भविष्य में सदैव करता रहेगा । प्रा शि संघ सरकार के मंशानुरूप सदैव भ्रष्टाचार रहित व्यवस्था को जन्म देने का कार्य किया है।* कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राजनारायण पाण्डेय द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष उ० प्र० प्रा० शि०संघ श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक गर्ग जी सहित संरक्षक शिवकृपाल सिंह, बृजेश शुक्ला, लवलेश सिंह (जिला मंत्री), हरीशंकर तिवारी (ब्लाक आ मानिकपुर), डॉ. अखिलेश मिश्रा, विजय शुक्ला, शहनाज बानो, रामभूषण पाण्डेय, ज्ञान सिंह, अमित पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, श्री संतोष सिंह (जि कोषाध्यक्ष) सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com