Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भाजपा नगर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने की तथा संचालन नगर महामंत्री तरूण शर्मा ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक एवम तिरंगा यात्रा अभियान के टुंडला मंडल के प्रभारी शिव सिंह चक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी समस्त बूथों में जाकर घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का कार्य करेंगे भाजपा स्वतन्त्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में माना रहे है। पूर्व जिला प्रवक्ता अवधेश पालीवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर समूचे भारतवर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा कार्यकर्ता प्रभारी नियुक्ति किए गए हैं।इस दौरान भाजपा एससी मोर्चा बृजक्षेत्र के सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक,जिलामंत्री संजय सिंह परमार,लोकेश जादौन,प्रदीप जैन टाईगर,रिंकू उपाध्याय, कौशल तिवारी,सुधीर कुमार सिंह,जितेंद्र शर्मा,विशाल भारद्वाज, महेंद्र झा,दीपक ठेनुआ,आजाद जैन,नीलम देवी दिवाकर,सुनील पाठक, पवन चक,सतीश शर्मा,राजेश अग्रवाल,गिरवर निषाद आदि लोग मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com