सहरसा बिहार कोसी बांध के भीतर बसे लोगों का एक गांव से दूसरे गांव तक जाने का संपर्क टूटा
कोसी बांध के भीतर बसे लोगों का एक गांव से दूसरे गांव तक जाने का संपर्क टूटा

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* नेपाल के तराई इलाके में हो रही वर्षा के बाद कोशी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के बाद सहरसा जिले नवहट्टा प्रखंड के सात पंचायत में गांव के सड़क से लेकर घर आंगन में पानी ही पानी है। जहां कल तक सड़क पर गाडियां फर्राटे मारते थे वहां पानी ही पानी है जहां अब नाव चल रही है। ऐसे में अभी तक ना तो शासन प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों का शुद्ध लिया और ना ही कोई व्यवस्था बाढ़ प्रभावित इलाकों में की गई यहां तक की लोग अपने ही घर में कैद हो चुके हैं क्योंकि घर के बाहर पानी ही पानी लगी हुई है हालांकि ऐसा मंजर पहली बार देखने को नहीं मिल रही है यह मंजर हर 1 वर्ष बाढ़ की तबाही का मंजर यहां के लोग झेलते आ रहे हैं हर बार बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की यही बोली होती है कि सरकार और प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं दिखती है इस बार भी ऐसा ही मंजर देखने को मिल रहा है ।
*BYTE :-* कृष्णा साह ग्रामीण।
Subscribe to my channel


