सहरसा बिहार सहरसा जिला में चक्का जाम आन्दोलन के चलते घंटों तक रहा आतायात बाधित
सहरसा जिला में चक्का जाम आन्दोलन के चलते घंटों तक रहा आतायात बाधित

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर-: अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार के सहरसा जिले के विभिन्न अंचलों में चक्का जाम आन्दोलन किया गया। सौर बाजार में चक्का जाम आन्दोलन का नेतृत्व करते बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान आन्दोलन के लिखित समझौता पर भी अमल नहीं कर रही है। 13 महीनों तक चले किसान आन्दोलन के बाद तीनों काला कृषि कानून वापस लिया गया। उस समय सरकार एवं किसान प्रतिनिधि के बीच जो समझते हुए उसपर अमल नहीं होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। MSP पर कानूनी गारंटी नहीं हुई, बिजली संशोधन विल 2020 को रद्द नहीं किया गया, आन्दोलन के दौरान आन्दोलनकारियों पर हुए मुकादमा को वापस नहीं लिया गया । इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने पार्ट टू का आन्दोलन कार्यक्रम के तहत रविवार को पुरे देश में चक्का जाम कर आन्दोलन किया है। अगर मोदी सरकार समझौता कानून पर अमल नहीं किया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा पुनः झुकाने वाली लड़ाई लड़ेगी।
वही सौर बाजार के जीरो माइल चौक पर किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार के अलावे किसान नेता ब्यास प्रसाद यादव , कुलानन्द कुमार, रमेश यादव, केशव कुमार, जगदेव शर्मा,विधानन्द यादव, पवन सादा मो. युसुफ मो. इदरीश, बद्री राम राहुल कुमार, मिथिलेश कुमार विरेन्द्र शर्मा, अर्जुन कुमार अमर, वृहस्पति राम, रायबहादुर भगत सहित कई नेता मौजूद थे।
Subscribe to my channel

