सहरसा बिहार मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर में 25 एनसीसी कैडेटेस का हुआ चयन
मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर में 25 एनसीसी कैडेटेस का हुआ चयन

रिर्पोट-: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर-: बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत मनोहर हाई स्कूल बैजनाथपुर में मंगलवार को 17 बिहार एनसीसी बटालियन के द्वारा एनसीसी जेडी भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन शिविर में करीब दो सौ छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार पासवान ने कहा की इससे छात्रों में देश प्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होने कहा कि एनसीसी से छात्र अधिक अनुशासित होते हैं,साथ ही एनसीसी कैरियर बनाने में सहायक होता है चयन शिविर में विद्यालय के एनसीसी एएनओ राजेश कुमार ने एनसीसी के उद्देश्य कार्य योजना पर प्रकाश डाला। 17 बिहार बटालियन एनसीसी के हबलदार सोहन सिंह शैखाबत, बीडी हलदर ने शारीरिक जांच परीक्षा ली, जिसमें 25 एवं पांच छात्राएं चयन हुआ। मौके पर सरपंच अरुण कुमार, शिक्षक बैधनाथ प्रसाद, कंचन कुमारी, मोहम्मद अब्दुल्ला, संजय कुमार खां, विद्यानंद शर्मा,सीमा झा, नवीन कुमार, संध्या कुमारी, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुभद्रा कुमारी , गोविंद कुमार सिंह, उषा कुमारी, सत्यनारायण गुप्ता, मशीर आलम, मुकेश कुमार , कैडेट सहयोगी राहुल कुमार एवं दीपक कुमार उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


