Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सदर थाना क्षेत्र से हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र से हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

 

*एंकर :-* सहरसा सदर थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार में रहने वाले एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वायरल वीडियो कब का है और कहां का है। यह पता नहीं चल रहा है। उक्त वीडियो में जिले के महिषी थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव के युवक का बताया जा रहा है। जिनके नया बाजार में रहने की बातें भी बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक युवक अवैध पिस्टल जैसे हथियार को लेकर उसको कॉक कर रहा है। उसके हथियार के साथ खेलने के दौरान गाना भी बज रहा है। साथ ही उक्त वीडियो में दो और युवक भी दिख रहे है। लेकिन उनके पास कोई हथियार नहीं दिख रहा है। हालांकि उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि आवाज इंडिया लाइव न्यूज़ नहीं करता है। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार की माने तो उनके संज्ञान में वायरल वीडियो का मामला नहीं आया है। संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com