सहरसा बिहार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय को 10+2 का दर्जा बिहार सरकार द्वारा घोषित करने पर पंचायत वासियो में खुशी
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय को 10+2 का दर्जा बिहार सरकार द्वारा घोषित करने पर पंचायत वासियो में खुशी

ललन कुमार की रिपोर्ट -:
बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित महावीर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय को 10+2 का दर्जा बिहार सरकार द्वारा घोषित करने पर पंचायत वासियो में खुशी हैं । मंगलवार को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार के नेतृत्व में
एक कार्यक्रम आयोजित कर
विद्यालय के लिए दान में दिए जमीन दाता पूर्व मुखिया शत्रुघन यादव को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने पाग, चादर, माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के जमीन दाता स्वर्गीय भूत पूर्व मुखिया महावीर प्रसाद यादव के पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने इस गांव को एक विद्या मंदिर स्थापित करने में काफी सहयोग किया जिसका परिणाम है कि इस पंचायत को अब वन प्लस टू विद्यालय मिला है । जिससे तीन-चार पंचायत के छात्र छात्राओं को इंटर की पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी।
वहीं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार ने कहा कि हमारे पंचायत व गांव के लिए आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। क्योंकि हमारे पंचायत सहित आसपास के पंचायतों के छात्र छात्रा और इंटर की पढ़ाई महावीर उत्क्रमित उच्च विद्यालय 10+2 में ही कर सकेंगे, किसी भी छात्र छात्राएं को सहरसा मधेपुरा नहीं जाना पड़ेंगे। बता दें कि इस खुशी में ग्रामीण लोगों के बीच मिठाई बाटी गई, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य ग्रामीण लोगों में काफी खुशी देखने को मिला।
इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक गजेंद्र यादव, सेवानिवृत्त रजिस्टर प्रोफेसर सुरेश प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ गब्बर, पूर्व मुखिया वीणा कुमारी, शिक्षक अंगेश कुमार अमन, मनीष कुमार, उपेंद्र प्रसाद यादव अशोक यादव सहित अन्य
Subscribe to my channel



