Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच.पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर संचारी रोग अभियान के तहत लगाया गया शिविर

पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच.पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर संचारी रोग अभियान के तहत लगाया गया शिविर

Spread the love


एसएसपी सुधीर कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने किया उदघाटन संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान के तहत सोमवार को पुलिसलाइन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। इसका उदघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने किया। इसमें 75 पुलिसकर्मियों की जांच की गई.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान चल रहा है। इसके तहत पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए पुलिस लाइन में शिविर लगाया गया। ये सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ये शिविर लगेगा। इसमें पुलिसकर्मियों की हाइपरटेंशन, शुगर, ओरल कैंसर या ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों की स्क्रीनिंग की गई।
इस अवसर पर गैर संचारी रोगों के सह नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन, रेड क्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट डॉ. निर्मल चोपड़ा, डॉ. श्रीकांत, जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. व्यास और मेडिकल स्टाफ सहित दस सीएचओ मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com