फिरोजाबाद गोमती एक्सप्रेश में महिला के अस्वस्थ होने की सूचना पर चिकित्सिय परीक्षण में मृत पाई गईं
गोमती एक्सप्रेश में महिला के अस्वस्थ होने की सूचना पर चिकित्सिय परीक्षण में मृत पाई गईं

टूंडला 4जून,को जरिए कंट्रोल सूचना प्राप्त हुई की दिल्ली से आने वाली गोमती एक्सप्रेस में एक महिला डी 6 में बीमार बेहोश है!
बताया जाता हैं की इस सूचना पर डी 6 कोच को अटेंड किया गया चिकित्सक महोदय रेलवे टूंडला श्री जीवन कुमार उपाध्याय द्वारा, तो महिला मृत पाई गई मृतक महिला का नाम प्रभावती देवी जो अपने पुत्र अंकुर व पुत्री अंजनी सिंह व पुत्र वधू नेहा तथा अपने धेवता पीयूष कुमार के साथ दिल्ली से लखनऊ की यात्रा कर रही थी गाड़ी अलीगढ़ से निकलने के बाद उनकी हालत बिगड़ी टूंडला में चेक किया गया तो मृत पाई गई मृतक प्रभावती देवी के पुत्र अंकुर कुमार व पुत्री अंजनी सिंह एवं पुत्रवधू नेहा तथा धेवते पीयूष कुमार द्वारा पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराने से साफ मना किया गया व लिखित में दिया गया कि मृत्यु स्वाभाविक है मृतका के साथ कोई आपराधिक घटना घटित नहीं हुई है अतः वह लोग पंचायत नामा व pm की कार्यवाही नहीं कराना चाहते हैं अतः मृतका के शव को उनके परिवारी सुपुर्द किया गया!
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



