Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 239 शिकायतों में 52 का निस्तारण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 239 शिकायतों में 52 का निस्तारण

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

टूंडला। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील टूण्डला में प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना और उनका प्रभावी निस्तारण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 239 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 52 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होने बताया कि 108 शिकायतें वह है जो मांगों के सम्बन्ध में हैं, जिनकी जांच करा कर पात्रता के आधार पर उनका भी निस्तारण जल्द किया जाएगा। समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार प्रेमी, उपजिलाधिकारी टूण्डला पारसनाथ मौर्य, डिप्टी कलेक्टर कुमार सौरभ, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र प्रताप यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुन्द प्रसाद, बीएसए अंजली अग्रवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com