आगरा मथुरा में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने संगठन को दी तेज गति
मथुरा में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने संगठन को दी तेज गति

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
आगरा मथुरा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने संगठन को गति देने हेतु गांव बाजिद पुर थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा में बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया। बैठक की अध्यक्षत श्री महेंद्र सिंह सरदार जी व संचालन चंद्रपाल सिंह ने किया।किसान सभा को संबोधित करते हुए सभी बक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान व गजेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से संगठन बिस्तर पर अपील करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन बाबा टिकैत का लगाया हुआ बृक्ष है जिसकी छाया में किसानों को बैठने का अधिकार है।समाज की सेवा ब किसानों की सेवा बही कर सकता है जिसके अंदर सेबा का भाव होगा।किसान हितों के लिए सम्पूर्ण किसान सरदारी को एक जुट होकर किसान विरोधी सरकारों से लड़ना होगा। बही प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा व जिलाध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुबंशी ने किसान सरदारी से संगठित होकर किसानों के अधिकार के लिए सदैब एक जुट होकर संघर्ष करते रहने की अपील की। किसान विरोधी सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इस शोषण के बिरुद किसानों को एक जुट होकर संघर्ष करना होगा जहां किसान हितैषी होने का दावा करने बाली सरकार किसानों के खून को चूस रही है। मंडल कोषाध्यक्षजगदीश परिहार ने सरकारों पर धावा बोलते हुए कहा कि सरकार बनाने से पहले सरकार किसानों को झूठे बायदे देती है लेकिन सरकार बनाने पर लॉलीपॉप देने का काम करती है। किसानों के नलकूप पर लगाये जा रहे बिधुत मीटर का विरोध भी किया। किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर जनपद मुख्यालय पर बहुत बड़े आंदोलन का आगाज होगा। संगठन को गति देते हुए 11 सदस्यी समिति का गठन किया जिसमे ओमप्रकाश पंडित जी,रज्जो दूधिया,हरमन सिंह,महेश तिवारी, लक्ष्मीनारायण,सुरेंद्र सिंह सरदार,अर्जुन सिंह,दाऊजी,उदय सिंह,भीमसैन को पटुका पहना कर संगठन की सदस्यता दिलाई
इस अबसर पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार,प्रबक्ता प्रतिनिधि योगेश सिंघल,जिलाध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुबंशी,जिलाउपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह,तहसील अध्यक्ष गोवर्द्धन राजकुमार नैन,तहसील महासचिब गोबर्धन उदयराम चौधरी,मुरारी लाल, तहसील अध्यक्ष महाबन चंद्रभान सिंह,प्रभारी छाता तहसील अशोक प्रधान,,ब्लॉक अध्यक्ष नौझील चुनमुन,, सुंदर काका,इंद्रपाल,कैप्टन छीतरिया सिंह, कोमल सारस्वत, राकेश कुमार ,बच्चू सिंह,मालिखन सिंह,सुरेश चंद्र बाजिद पुर ग्राम से हरमन सिंह,राजेन्द्र दूधिया, दामोदर मासाब, श्यामसुंदर, भोले,केशबदेव,, ओमप्रकाश,चेतराम, जय जोशी,महेश,लक्ष्मण,बाली फौजी,लक्ष्मीनारायम,कौशल,जलसिंह, अशोक कुमार, मोहन हरि,दीपक तिवारी,लक्ष्मीनारायण,दामोदर शर्मा,वनवारी,सुरेंद्र सरदार,महेंद्र सिंह सरदार,अर्जुन गुर्जर, श्याम सुंदर शर्मा,बसन्त आदि मौजूद रहे
Subscribe to my channel


