उन्नाव एक साल से बेकार पड़े नलों में नहीं आया जल ग्रामीणों को नही मिला इस सरकारी योजना का फल
एक साल से बेकार पड़े नलों में नहीं आया जल ग्रामीणों को नही मिला इस सरकारी योजना का फल

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
विकासखंड असोहा की ग्राम पंचायत धौरहरा धन्नीपुर जहा सरकार रिबोर की व्ववस्था दुरस्त करने में लगीं हुई है वही प्रधान ने रिबोर का पैसा निकाल बंदरबाट कर दिया l*
सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना प्रखंड में कई स्थानों पर दम तोड़ रही है। आये दिन नल जल योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आ रहा है, जहां सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल जल योजना प्रखंड में कई स्थानों पर दम तोड़ रही है।
ऐसा ही एक मामला उन्नाव जिले के असोहा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरहरा धन्नीपुर गांव यहां के लोगों को अधिक समय से नल जल योजना से पानी नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी नराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों के कहना था कि शुद्ध पानी देने के वादे की जगह यहां के लोगों को दूषित पानी पीना पड़ता हैं। बराबर इस समस्या उत्पन्न होती रहती है, जिससे ग्रामीण परेशान है। इसको कोई देखने वाला नहीं है।
वहीं इस मामले की जब प्रधान से ग्रामीणों ने शिकायत की तो प्रधान ने मुंह फेर लिया !
Subscribe to my channel


