उन्नाव स्वर्गीय बी एन सिंह जी की 23 वीं पुण्यतिथि निराला नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
स्वर्गीय बी एन सिंह जी की 23 वीं पुण्यतिथि निराला नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

*प्रकाशनार्थ*

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
उन्नाव। 18 मई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों के मसीहा पूर्व अध्यक्ष / पूर्व सदस्य विधान परिषद कर्मरत्न स्वर्गीय बी एन सिंह जी की 23 वीं पुण्यतिथि निराला नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इसके पूर्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के बैनर तले जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया गया रक्तदान करने वालों में परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार सिंह जनपद शाखा के जिला मंत्री नीरज निगम एवं परिषद के संप्रेक्षक शैलेश शुक्ला द्वारा मानवीय दृष्टिकोण से रक्तदान कर स्वर्गीय बी एन सिंह साहब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
सायंकाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षक विधायक माननीय श्री राजबहादुर सिंह चंदेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रेम कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष उमा निवास बाजपेई द्वारा की गई श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक श्री राजबहादुर सिंह चंदेल ने स्वर्गीय बीएन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की बीएन सिंह कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदन में संघर्ष कर वेतन पुनरीक्षित कराने से लेकर कर्मचारियों का सम्मान बढ़ाया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता
विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा की स्वर्गीय बीएन सिंह ऐतिहासिक पुरुष थे आज जो भी सुविधाएं कर्मचारी समाज को प्राप्त हो रही हैं उसके लिए कर्मचारी समाज हमेशा बी एन सिंह का ऋणी रहेगा उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता
परिषद के जिला अध्यक्ष उमा निवास बाजपेई ने कहा स्वर्गीय बी एन सिंह ने सदन में संघर्ष करके कमेरा समाज को बहुत कुछ दिलाया था लेकिन सरकारें एक-एक करके सुविधाएं समाप्त करती जा रही हैं जिसके लिए हम सब को एकजुट होकर अपने अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा परिषद के जिला मंत्री नीरज निगम ने कहा हमारे पुरोधा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था के साथ नकदीकरण एलटीसी जैसी सुविधाओं को समाप्त कर कर्मचारी समाज के साथ नाइंसाफी की है पुरानी पेंशन ज्वलंत मुद्दा है इसे हर हालत में प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया जाएगा श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से सम्प्रेक्षक शैलेश शुक्ला, हरिनाम सिंह, राजस्व संग्रह अमीन से देवीशंकर ,राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र सेकेंड राज्स्व, सोमनाथ तिवारी सतीश त्रिपाठी, रमेश चंद्र उपाध्याय,देवेंद्र प्रताप सिंह,बाल केशन अवस्थी, विकास मिश्रा, शैलेंद्र कुशवाहा, रवि रंजन, योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ उपेन्द्र सिंह चौहान,दीपू मिश्रा, अमित सिंह, एक्स-रे संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
उमा निवास बाजपेई
जिलाध्यक्ष
Subscribe to my channel


