चित्रकूट मुन्ना करवरिया के घर में लगी आग गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख
मुन्ना करवरिया के घर में लगी आग गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के राजापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसेली में आज सुबह लगभग 5 बजे मुन्ना करवरिया के घर में भीषण आग लग जाने के कारण पूरा घर गृहस्ती का सारा सामान खाने पीने की सारी चीजें गल्ला कपड़ा सब जलकर खाक हो गया। इस बात की सूचना जैसे ही उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा को मिलती है स्वयं मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए तत्काल प्रभाव से खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है और आश्वासन दिया जाता है जल्द ही शासन के द्वारा सहायता धन राशि प्राप्त करवाई जाएगी सतीश मिश्रा सभासद जी के द्वारा पीड़ित परिवार को 11 सो रुपए का नगद सहयोग किया जाता है गांव के कोटेदार के द्वारा चावल गेहूं आदि खाद सामग्री परिवार को प्राप्त करवाई जाती है घटना की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी राजापुर नगर के अनिल देवरवा जी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हैं जल्द ही आप लोगों कि शासन के द्वारा मदद करवाई जाएगी पीड़ित परिवार ने चैनल के माध्यम से मांग किया है सरकार और जिला प्रशासन से आप सभी लोग जल्द से जल्द मेरी आवश्यक मदद करें क्योंकि मेरी सारी खाद सामग्री जल चुकी है आने वाले समय में बारिश में मेरे परिवार को काफी दिक्कत उठानी पड़ेगी इस बात का विशेष ध्यान रखें इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा जी राजस्व कर्मचारी सदर लेखपाल समाजसेवी अनिल देवरवा जी आग पीड़ित परिवार के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


