सहरसा पस्तपार शिविर में जनता को लेकर उमड़ी भीड़

ब्यूरो चीफ सुभाष राम सहरसा
सहरसा पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पस्तपार शिविर में जमीन विवाद से जुड़े मामलों को लेकर शिविर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल निरीक्षक ,पस्तपार शिविर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कई मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन भी किया गया। जनता दरबार मे कुल 06 आवेदन हुआ जिसमें 04 आवेदन का निष्पादन हुआ,02 मामला निलंबित हुआ।
पतरघट अनिल मिश्र व शिविर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने लोगों की फरियाद सुनकर समस्या का निदान कराया।
पस्तपार शिविर में पस्तपार, केशवपुर जिरवा, लहोना एवं पस्तपार के भूमि विवाद का निपटारा किया गया । अंचल निरीक्षक ने कहा आपसी सहमति से भूमि विवाद का हल सबसे कारगर है।
मौके पर उपस्थित मुखिया पति राजीव कुमार उर्फ मंटू यादव समाजसेवी पप्पू कुमार भाई दिनेश कुमार यादव महेंद्र चरण वार्ड सदस्य कामत कपिल यादव बलवंत सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
Subscribe to my channel



