Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट प्रमोद झा उप जिला अधिकारी राजापुर के द्वारा आम जनमानस की समस्या सुनते हुए दृश्य

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर के उप जिला अधिकारी प्रमोद झा जी के द्वारा तहसील परिसर में किस तरह से कार्य किया जा रहा है आप इस वीडियो को देखकर अनुमान लगा सकते हैं उप जिलाधिकारी राजापुर कोर्ट का काम समाप्त करके किसी आवश्यक कार्य हेतु क्षेत्र के दौरे पर जाते हुए जब बाहर निकले अपने ऑफिस से तब वहां पर खड़े आम जनमानस से वार्ता करते हुए उनकी समस्या पूछी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिया ऐसे नेक दिल अधिकारी आज पहली बार देखा जो आम जनमानस के दुख दर्द को समझते हुए उनके समस्याओं का निस्तारण करवाएं श्रीमान जी को लगा कि यह लोग इस तरह की गर्मी में अपनी समस्या को लेकर यहां पर आए किसी कारणवश समय से नहीं पहुंचे अगर यहां से मैं क्षेत्र भ्रमण में चला जाऊंगा तो इन लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाएगा और इनको वापस जाना पड़ेगा उनके दुख दर्द को समझते हुए लगभग 10 से 15 मिनट बाहर खड़े होकर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए लिखित आदेश जारी किए आप सभी लोग इस वीडियो को देखकर स्वयं अनुमान लगा सकते हैं इस खबर में कोई चिकनी चुपड़ी बातें मैंने नहीं लिखी जो सत्य है वही मैंने लिखा है चित्रकूट जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से चैनल के माध्यम से मैं निवेदन करते हुए मांग करता हूं आप सभी लोग आम जनमानस की समस्या को अपनी समस्या समझें तो बहुत जल्द ही जनता जनार्दन की समस्या का निस्तारण होगा इस मौके पर उप जिला अधिकारी तहसील परिसर के अधिकारी कर्मचारी पुलिसकर्मीयो सम्मानित वकीलों सहित काफी अधिक संख्या में सम्मानित क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com