पाकुड़ गुरुवार से पानी मिलने की संभावना : कार्यपालक पदाधिकारी

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । जी आपने ठीक सुना पाकुर की अव्यवस्था बरसों से जारी है। शहरी क्षेत्र में पानी व्यवस्था को लेकर किसी भी सदस्य को जागरूकता नहीं देखा। नगर परिषद का हर हमेशा मोटर जलने ,खराब होने ,पानी भूतल में चले जाने आदि का बना बनाया जवाब रहता है। सब कुछ जानते बूझते भी तमाम पदाधिकारी दल हर हमेशा शांत दिखते हैं। किसी ने इसकी जोरदार प्रयास नहीं की। यदि किसी ने पूछ लिया तो फिर वही जवाब एक दूसरे पर दोषारोपण ।अभी देखते हैं, करते हैं, जल्द ही निदान कर लिया जाएगा । यह सुनते सुनते आम पब्लिक के कान पक गए अब तो लोगों ने कुछ सोचा है इसका परिणाम चुनाव में ही दिखेगा। पानी को लेकर कुछ सामाजिक कार्यकर्ता हर हमेशा आवाज उठाते रहते हैं। नगर परिषद की एक मोटर जल जाती है तो क्या इन्हें वैकल्पिक तौर पर दूसरा मोटर नहीं रखनी चाहिए। किंतु ऐसा नहीं होगा क्योंकि जनता को कष्ट नगर परिषद नजरअंदाज कर देती है। शायद ही कोई ऐसा महीना हो जब नगर परिषद 30 दिन पानी दी हो। रामनवमी जैसे महापर्व के दिन भी नगर परिषद शहरी क्षेत्र को पानी देने में नाकामयाब रहा।
फिलहाल मोटर जल जाने से सप्ताह भर से पानी बंद है।
गुरुवार से पानी मिलने की संभावना
इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पानी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लगातार दौरा एवं कार्य जारी है। मोटर की मरम्मत हो चुकी है। बुधवार को मोटर को तंदुरुस्त कर लगाने का कार्य किया जा रहा है। यदि सब कार्य व्यवस्थित रहा तो गुरुवार से पानी शहर वासियों को प्राप्त होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का हमेशा प्रयास रहा है की शहरी क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल प्राप्त हो । किंतु तकनीकी कारणों से जल संचालन में आसुविधाओं का सामना करना पड़ता है। फिलहाल काली पूरी कर ली गई है आज से पानी प्राप्त होगी।
Subscribe to my channel


