Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ वीर शहीद सिद्धू कान्हो की प्रतिमा पर झामुमो ने क्या माल्यार्पण

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ । शाहिद सिद्धों,कान्हो के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा पाकुड़ नगर स्थित सिद्धू–कन्हू पार्क पहुंचकर उनके आदमकद प्रतिमा पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने माल्यार्पण किया और कहा की,वीर शहीद सिद्धू कान्हू महानायक तत्कालीन झारखंड की माटी में जन्मे थे। जिसका हम सभी गौरव है। आज वीर शहीद सिद्धू कन्हू के कृत्यों पर सिर्फ झारखंड को ही नही बल्कि पूरे देश को गौरव है।श्री यादव ने कहा की वीर शहीद सिद्धू कान्हू का जन्म भोगनाडी गाँव मे हुआ था,जो कि वर्तमान में झारखण्ड राज्य के साहेबगंज जिला में है। अंग्रेजों के विरुद्ध सर्वप्रथम संथाल विद्रोह में इन्होंने अग्रिम भूमिका निभाई थी। करो या मरो अंग्रेजो हमारी माटी छोड़ो का नारा भी इन्होने दिया था। इन्होंने 10000 संथाल आदिवासियों को लेकर 30 जून 1855 में तीर धनुष के सहारे अंग्रेजो पर हमला कर ब्रिटिश सरकार की जड़ हिला दी। थी जिसकी पुष्टि पाकुड़ का ऐतिहासिक मार्टीलो टावर करता है। आज भी जन जन के दिलो में महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में विराजमान है।
मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष,हबीबुर रहमान, वीरु घोष, प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन सेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,नगर सचिव नूर आलम,नगर उपाध्यक्ष राजू सिंह,नगर उपाध्यक्ष रियाज अंसारी , वंश गोप आदि कई सक्रिय सदस्य सामिल थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com