Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई मौत की छलांग

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

**युवती की मौत, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

**एक जाति के पड़ोसी प्रेमी जोड़े ने उठाया आत्मघाती कदम

एत्मादपुर(आगरा)। एक प्रेमी युगल ने बीती रात करीब दो बजे टूंडला-अलीगढ़ रेलवे खंड के मितावली रेलवे स्टेशन से कुछ दूर ट्रेन के आगे मौत की छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल युवक को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सुबह मृतक युवती और घायल युवक की शिनाख्त उनके स्वजनों ने कर ली। मौके पर जमा लोग दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे थे।
थाना पुलिस को मितावली के स्टेशन मास्टर ने रात ढाई बजे बताया कि एक युवक और युवती घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर लाइन किनारे पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवती की सांसें थम चुकी थीं। युवक की चल रही थीं। घायल युवक को तत्काल एसएन मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भेज दिया गया।पुलिस को खोजबीन में दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह दोनों की शिनाख्त हो गई। दोनों पास के एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक ही जाति के हैं। युवक मृतक युवती का पड़ोसी है। घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी दी है। युवक के सिर में गंभीर चोट है। वह अभी होश में नहीं है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी करने का लग रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com