बांदा बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने पानी की टंकी का किया उद्घाटन

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जनपद में हर घर जल के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत बन रही पानी की टंकी का बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने बबेरू तहसील के सांडा सानी गांव पहुंच कर हवन पूजन आदि कर उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड कमासिन के साडॉ सानी गांव का है जहां पर जल जीवन मिशन परियोजना के तहत हर घर जल जीवन योजना के चलते बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने पहुंच कर हवन पूजन आदि कर पानी की टंकी का उद्घाटन किया।इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी साथ में मौजूद रहे। इस मौके पर ए डी एम नमामि गंगे, एमपी सिंह, प्रदीप मिश्रा मंडल, अध्यक्ष कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेद्र गर्ग, कमल द्विवेदी एवं उधौव सिंह परिहार उमानंद सिंह सहित मौजूद रहे।
वही हर घर जल जीवन मिशन के चलते बांदा चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल के द्वारा टोटी खोलकर जल निकाला और बताया कि भारत सरकार के द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। जो कि बहुत ही बड़ी परियोजना है इससे कोई प्यासा ना रहेगा और सभी घरों में टोटी के माध्यम से लोगों को स्वच्छ जल पीने के लिए मिलेगा।
Subscribe to my channel


