फिरोजाबाद टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा टूंडला रेलवे स्टेशन से साढ़े 12 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कराने हेतु भूमि पूजन किया

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट


आज टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा टूंडला रेलवे स्टेशन से साढ़े 12 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कराने हेतु भूमि पूजन किया गया
इस दौरान विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि टूण्डला विधानसभा में एक भी सड़क खड़ंजे ऊबड़ खाबड़ व कच्चे नहीं रहेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुसार प्रदेश के हर गाँव मे विकास की गंगा बहाने के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है।आज इसी क्रम में टूण्डला नगर के स्टेशन रोड के डामरीकरण का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला,जिलमंत्री दुष्यन्त जादौन,रामतीर्थ सिंह चक,संजय परमार,सुशील पोनियां,लोकेन्द्र पोनियां,लोकेस जादौन ,सचिन जैन,शरद पोनियां,जितेन्द्र शर्मा,डॉ गौतम नॉहवार,उत्कर्ष पारासर,अजित जुरैल,मुकेश पचौरी,महेश चंदानी, महेन्द्र झा, विजय प्रजापति,आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel

