Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड कांडी मे खलिहान में रखे हुए गेहूं का बोझा जलकर हुआ खाक

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर के ग्राम डगर वार्ड नंबर 8 मे दिन बुधवार को दोपहर के 1:00 बजे बुधु प्रजापति व अजय प्रजापति दोनो भाई पिता राज नंदन प्रजापति का खलिहान में रखे हुए अरहर मसूरी, चना, सरसो, महुआ सहित लगभग गेहूं का डेढ़ सौ बोझा खलिहान मे रखा हुआ था
खलिहान के समीप ट्रांसफार्मर है जिसके शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी निकलने से रखे हुए खलिहान में सभी अनाज जलकर खाक हो गया ।
वहां के नजदीकी ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने के लिए मोटर को चालू कर आग पर काबू पाया गया।जब तक काफी देर हो चुकी थी तथा सभी खलिहान में रखे हुए बोझा जलकर खाक हो गया।यह घटना से दोनों भाई बुधु प्रजापति एवं अजय प्रजापति काफी दुखी हैं तथा दोनों भाइयों ने बताया कि हम लोग का जीवन यापन इसी अनाज से चलता था अब हम लोगों को सारा फसल जलकर खाक हो गया अब हमारे पूरे परिवार क्या खाएंगे हम दोनों भाइयों का नुकसान लगभग ₹50000 का हो गया।
दोनों भाइयों ने रोते बिलखते हुए अंचलाधिकारी से गुहार लगाते हुए मुआवजा की मांग कीये हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com