हरदोई पत्रकारों पर लिखे गए फर्जी में पद में के संबंध में प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के द्वारा भेजा गया ज्ञापन

*प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी की संलिप्तता शक के घेरे में-मण्डल उपाध्यक्ष ख़ालिद खान*
हरदोई/ बीते दिनों बलिया में इंटरमीडिएट का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। जिसकी खबर पत्रकारों ने प्रमुखता से दिखाई थी। जिस संबंध में डीआईओएस और जिलाधिकारी ने पत्रकारों से प्रश्न पत्र की खबर और प्रश्न पत्र को अपने व्हाट्सएप पर मंगवाया था। जिसे अमित ओझा पत्रकार ने 9:30 पर जिलाधिकारी के व्हाट्सएप पर खबर को प्रेषित किया था। जिससे गुस्साए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बलिया ने मिलकर तीन पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पत्रकार एकता संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के द्वारा भेजा गया है। ज्ञापन में मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। चाहे पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी हो या अन्य माफिया निष्पक्ष जांच कराकर पत्रकारों को तत्काल जेल से रिहा किया जाए। साथ ही दोषियों को जेल भेजा जाए। पत्रकारों को जेल जाने से पत्रकार एकता संगठन में तथा पत्रकारों में रोष व्याप्त है।अगर न्याय ना मिला तो सभी संगठन एकजुट होकर पूरे देश धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा। सिटी मजिस्ट्रेट हरदोई ने संगठन को आश्वासन दिया है तत्काल ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है। संगठन प्रधानमंत्री से आशा करता है कि पीड़ित पत्रकारों को जल्दी न्याय देंगे। साथ ही संगठन ने मांग की है कि सूचीबद्ध पत्रकारों को 30 लाख का बीमा उनके बच्चों को उच्च निशुल्क शिक्षा, टोल टैक्स, रोडवेज बस,का किराया माफ किया जाए। इस मौके पर ख़ालिद खाँ मण्डल उपाध्यक्ष, भानू प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष, श्रीकांत मिश्रा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, दीपक रस्तोगी जिला मंत्री,रामसागर गुप्ता,राहुल कुमार,रजनीश संखबार,सन्दीप त्रिवेदी,दिलरजा,सुमित गुप्ता, विशाल गुप्ता,अमित त्रिपाठी,कमलेश कुमार,आलोक कुमार सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
**अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाइव हरदोई**
Subscribe to my channel


