Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट मऊ डिग्री कॉलेज में मोबाइल वितरण समारोह संपन्न

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील मऊ में स्थित महामती प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ चित्रकूट प्रांगण में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देश पर b.a. फाइनल वर्ष के चित्रकूट जनपद के 6 डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं को मोबाइल वितरण किया गया विद्यालय प्रबंधक जी के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया था 6 डिग्री कॉलेजों के सम्मानित प्रबंधकों को कि आप यहां की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग करिए लेकिन लंच पैकेट लगभग 4:00 बजे वितरण किया गया विद्यालय परिसर में बच्चों को 11:30 बजे बुलाया गया था इस स्थिति में बहुत से सम्मानित बहनों के नौनिहाल बच्चे जिनको अपने घरों पर छोड़कर विद्यालय पहुंची चैनल के माध्यम से सरकार से निवेदन करते हुए मांग की जा रही है ऐसी स्थिति में सुधार करें दोबारा कोई भी ऐसी वस्त्र वितरण हो ज्यादा से ज्यादा 10 किलोमीटर के दायरे में वितरण कार्य हो बहुत सही रहेगा कई जगह वितरण कार्य करके बहुत देर के बाद माननीय चित्रकूट बांदा सांसद आर के पटेल जी मऊ मानिकपुर के नवनिर्वाचित विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी जी जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव जी जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे जी भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित विद्यालय परिसर पर पहुंच कर कार्यक्रम किया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आरके सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव जी के द्वारा सरस्वती मां के चित्रपर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इसके बाद सरकार की नीतियों के बारे में उपस्थित जन समुदाय को बताया गया भारतीय जनता पार्टी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर मोदी जी के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है आम जनमानस को सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शांति व्यवस्था को लेकर बहुत अच्छे इंतजाम किए गए थे प्रत्येक कमरे के सामने पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे महाविद्यालय परिसर पर पुलिसकर्मी तैनात थे इस मौके पर उप जिलाधिकारी मऊ क्षेत्राधिकारी मऊ थाना अध्यक्ष मऊ सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी पुलिसकर्मी समस्त डिग्री कॉलेजों के सम्मानित अध्यापक गण वह सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी अधिक संख्या में रही सभी को मोबाइल वितरित किया गया

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com