फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री ठा जयवीर सिंह जी का टूंडला के सुभाष चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया

आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री ठा जयवीर सिंह जी का टूंडला के सुभाष चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला तथा संचालन जिला मंत्री दुष्यन्त जादौन ने किया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया और विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद के लोकप्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता तथा जनता के सुखदुख में 24 घंटे कार्य करने वाले ठाकुर जयवीर सिंह जी को कैबिनेट में मंत्री बनाकर जिले का सम्मान बढ़ाया है और मैनपुरी जनपद एवं फिरोजबाद जनपद में माननीय मंत्री जी द्वारा हर जाति और वर्ग के लोगों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाते रहे हैं और करेंगे स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को प्रदेश में मंत्री बना कर समूचे प्रदेश में गरीब किसान मजदूर लोगों की सेवा का मौका मुझे दिया है तथा पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े सभी कार्यों को मैं अतिशीघ्र पूर्ण करूंगा इस दौरान अन्य वक्ताओं में सुशील पोनियां,संजय परमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह,आरडी सिंह चौहान,रामतीर्थ सिंह चक,लोकेस जादौन,जितेन्द्र शर्मा,जितेंद्र प्रताप सिंह,तरुण शर्मा,शैलेंद्र वाल्मीकि,अमित प्रताप सिंह,सतेन्द्र सिंह जादौन,नरेन्द्र प्रताप सिंह, गिरवर निषाद,महिपाल निषाद,रोहित उपाध्याय, महेश राठौर आदि लोगों ने स्वागत किया ।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



