फिरोजाबाद सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक आवश्यक बैठक

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
आज दिनांक 23 मार्च 2022 को सूचना का अधिकार टास्क फोर्स की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय आहाता शोभाराम पर मोहनलाल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला चेयरमैन सूचना अधिकार टास्क फोर्स डॉ बीएस गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार एवं मनमानी रोकने में पूर्ण रूप से विफल है जबकि जनमत नहीं फिर भी भरोसा करते हुए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग किया कि शायद भ्रष्टाचार एवं मनमानी पर अंकुश लग सके लेकिन ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है दिसंबर 2020 में मोहनलाल जी द्वारा उप जिलाधिकारी टूंडला फिरोजाबाद से कुछ आवश्यक बिंदुओं पर सूचनाएं मांगने हेतु आवेदन किया जिसकी निर्धारित समय अवधि पर सूचना उपलब्ध न कराने को लेकर राज्य सूचना आयोग में अपील दायर की गई जिस पर राज्य सूचना आयोग ने गंभीरता पूर्वक सुनवाई हेतु दिनांक 25 मार्च को उपजिलाधिकारी टूंडला को माय सूचनाओं के उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं जिससे यह प्रमाणित होता है कि सरकार के नुमाइंदे जनता का क्या हाल कर रहे हैं यह अपने आप में एक बड़ा साक्ष है यदि जनता का शोषण उत्पीड़न तथा भ्रष्ट अधिकारियों पर व उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो इनकी मनमानी के विरुद्ध टास्क फोर्स बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा बैठक में मुकेश जाटव दीवान सिंह संजीव कुमार पवन कुमार सुनहरी लाल महेश चंद्र से बहुत लोग मौजूद रहे
Subscribe to my channel


