फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा एक कैंटर चो भाईर को 01 अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित किया गिरफ्तार

*थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।*
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सांती पुल अण्डरपास से एक अभियुक्त मुबारिक पुत्र नसीरुद्दीन मेव निवासी ग्राम शीलखाँ थाना तावडू जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज बरामद हुए हैं ।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा थाना मक्खनपुर के मु0अ0सं0 76/22 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित कैंटर UP 83 BT 1338 को दिनांक 17/18.03.22 की रात्रि में ग्राम घुनपई के पास हाईवे के किनारे से चोरी कर कैंटर की नंबर प्लेट को बदल कर फर्जी नंबर प्लेट MH 04 HD 6963 लगाई गयी थी जिसे चैकिंग के दौरान थाना मॉंडल जनपद भीलवाड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 151 सीआरपीसी मे चालान कर कैंटर को सीज किया गया था । साक्ष्य के आधार पर मु0अ0सं0 76/22 में धारा 379 भादवि में धारा 411/420/467/468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है तथा बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 80/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. मुबारिक पुत्र नसीरुद्दीन मेव निवासी ग्राम शीलखाँ थाना तावडू जिला मेवात हरियाणा ।
*बरामदगीः-*
1. एक अदद तमन्चा .315 बोर नाजायज व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद होना ।
*अभियुक्त मुबारिक उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 76/22 धारा 379/411/420/467/468/471 भादवि थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
2. मु0अ0सं0 80/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
2. उ0नि0 गौरव शर्मा थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
3. उ0नि0 रामबाबू पाठक थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
4. है0का0 02 सहदेव सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
5. का0 1066 प्रवेन्द्र कुमार थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
Subscribe to my channel


